सुप्रभात हिँन्दुस्तान आप सब देश वासियो और यहाँ के देशवासी विदेश मे रहने वाले भारतवासी आप सभी को नवरात्री की हार्दिक शुभकामनायेँ।.......वरुण कुमार
नवरात्रि
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| पूजा के भव्य पंडाल | |
| आधिकारिक नाम | नवरात्रि |
| अनुयायी | हिन्दू, भारतीय, भारतीय प्रवासी |
| आरम्भ | चैत्र माह और अश्विन माह[1] |
| तिथि | प्रतिपदा से नवमी तिथि तक |
| समान पर्व | शिवरात्रि |
नौ देवियाँ है :-
- श्री शैलपुत्री
- श्री ब्रह्मचारिणी
- श्री चंद्रघंटा
- श्री कुष्मांडा
- श्री स्कंदमाता
- श्री कात्यायनी
- श्री कालरात्रि
- श्री महागौरी
- श्री सिद्धिदात्री
नवदुर्गा और दस महाविधाओं में काली ही प्रथम प्रमुख हैं। भगवान शिव की शक्तियों में उग्र और सौम्य, दो रूपों में अनेक रूप धारण करने वाली दस महाविधाएँ अनंत सिद्धियाँ प्रदान करने में समर्थ हैं। दसवें स्थान पर कमला वैष्णवी शक्ति हैं, जो प्राकृतिक संपत्तियों की अधिष्ठात्री देवी लक्ष्मी हैं। देवता, मानव, दानव सभी इनकी कृपा के बिना पंगु हैं, इसलिए आगम-निगम दोनों में इनकी उपासना समान रूप से वर्णित है। सभी देवता, राक्षस, मनुष्य, गंधर्व इनकी कृपा-प्रसाद के लिए लालायित रहते हैं।
